वैदिक मैथ इन हिंदी || Vedic maths in hindi

अगर आप वैदिक गणित को सीखना चाहते हैं और यदि आपकी रूचि वैदिक गणित में है तो हमारा यह लेख वैदिक गणित (Vedic maths in hindi) आपकी काफी मदद कर सकता है।

Vedic maths in hindi

वैदिक गणित क्या है।( What is Vedic Maths in hindi)

सबसे पहले हम समझेंगे कि वैदिक गणित क्या है।वैदिक गणित गणना की एक वैदिक प्राचीन पद्धति है। वैदिक गणित का अर्थ है वेदों से लिया गया गणित। भारत ने वैदिक गणित के रूप में संसार को यह अनूठा उपहार दिया है। शून्य की खोज पहली बार भारत में हुई थी जिसके बिना आधुनिक गणित (Modern Maths) को सरल बनाने की कल्पना भी नहीं किया जा सकता है।
वैदिक गणित की रचना जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ जी महाराज ने की है। हमारे ऋषि मुनि गणितीय गणनाएं (mathematical calculation ) के लिए इसका प्रयोग किया करते थे ।

जब दुनिया में गणना करने के दूसरे माध्यम जैसे केलकुलेटर कंप्यूटर आदि मौजूद नहीं होते थे।
पहले कोई किताब भी नहीं हुआ करता था। वैदिक गणित (वैदिक मैथ इन हिंदी what is vedic Mathematics ) का ज्ञान एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी को ट्रांसफर किया जाता था ।और यह ज्ञान मौखिक ही होता था। बाद में जाकर इसे किताब के रूप में परिवर्तित किया गया।तब से लेकर आज तक वैदिक गणित ( वैदिक मैथ इन हिंदी ) की दिशा में बहुत ही ज्यादा अविष्कार हो चुका है वैदिक गणित (Vedic maths in hindi ) के जानकार लगातार इस ज्ञान को हर क्षेत्र में बढ़ाते जा रहे हैं जैसे अंकगणित बीजगणित त्रिकोणमिति त्रिभुज ज्यामिति क्षेत्रमिति आदि

वैदिक गणित सूत्र तथा उपसूत्र के आधार पर कार्य करता है। अगर कोई वैदिक गणित को सीखना चाहता है तो उन्हें वैदिक गणित के 16 सूत्र (16 Sutra) और 13 सूत्र (13 Upsutra) को सबसे पहले सीखना चाहिए। क्योंकि गणित की सारी क्रियाएं इन्हीं 16 सूत्र और 13 उपसूत्र से मिलकर बनते हैं। लगातार मेहनत से और अभ्यास से इसे आसानी से सीखा जा सकता है

संस्कृत के एक श्लोक से हम वैदिक गणित का महत्व समझ सकते हैं।

यथा शिखा मयूराणां नागानां मणयो यथा।तद्वद् वेदांगशास्त्राणां गणितं मूर्धनि स्थितम्‌।।
—याजुष
ज्योतिषम

अर्थात्‌ जैसे मोरों में शिखा और नागों में मणि सबसे ऊपर रहती है, उसी प्रकार वैदिक गणित सभी शास्त्रों तथा वेदांग में मणि के समान सर्वोच्च स्थान पर है।

 


वैदिक गणित का महत्व (Importance of Vedic Maths)

  • वैदिक गणित के माध्यम से आप कोई भी गणना बहुत तेजी से कर सकते हैं
  • इसकी मदद से गणना बिना किसी कलम या कागज़ (without pen and paper) के कर सकते हैं ।
  • इसकी मदद से गणना सिर्फ मौखिक रूप से ही कर सकते हैं।
  • वैदिक गणित के लगातार अभ्यास से बच्चों में गणित के प्रति रुचि पैदा होती है। और उनके मन से गणित का डर खत्म होता है।
  • आजकल देखा जा रहा है कि बच्चों में गणित का काफी डर होता है वैदिक गणित के माध्यम से उसका डर तो खत्म होता ही है जिसकी वजह से हमें भविष्य में गणितज्ञ बहुत सारे मिलने के आसार बढ़ जाते हैं
  • वैदिक गणित के सूत्रों का उपयोग कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (computer programming languages) के लिए भी किया जा रहा है इसकी मदद से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के स्टेप्स को कम किया जा सकता है जिसका ताजा उदाहरण इसरो के अंतरिक्ष अभियान ( ISRO Space Mission) में किया गया था।
  • आधुनिक गणित में गणना करने के चरण या क्रम steps बहुत ज़्यादा होते है। लेकिन वैदिक गणित में तीन – चार चरण में ही सारी गणनाए हो जाती है।
  • जिससे समय का बचत तो होता ही होता है तथा संसाधन का भी बचत होता है।
  • वैदिक गणित में गणना करने के लिए मस्तिष्क का उपयोग ज्यादा होता है।तथा कलम कागज़ का उपयोग कम करते हैं। इसीलिए हमारे मस्तिष्क का विकास( brain development) भी बहुत तेजी से होता है।
  • वैदिक गणित में Vedic Math trick या technic का उपयोग कर Fast Calculation कर सकते हैं।
  • वैदिक गणित सूत्र (Vedic math formula ) का उपयोग करके बीजगणित, अंकगणित, त्रिकोणमिति , ज्यामिति तथा क्षेत्रमिति जैसे विषयों के (Complex mathematical questions ) को चुटकियों में solve किया जा सकता है l
  • वैदिक मैथ्स का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभागी Shortcut Maths tricks की तरह भी करते है। जिससे उनका calculation fast हो जाता है।

 

वैदिक गणित के 16 सूत्र || 16 SUTRA OF VEDIC MATH IN HINDI

इस विषय पर हमारा एक विस्तृत लेख पढ़े।

1. एकाधिकेन पूर्वेण
2. निखिलं नवतश्चरमं दशतः
3. ऊर्ध्वतिर्यग्भ्याम्
4. परावर्त्य योजयेत्
5. शून्यं साम्यसमुच्चये
6. (आनुरूप्ये) शून्यमन्यत्
7. संकलनव्यवकलनाभ्याम्
8. पूरणापूरणाभ्याम्
9. चलनकलनाभ्याम्
10. यावदूनम्
11. व्यष्टिसमष्टिः
12. शेषाण्यंकेन चरमेण
13. सोपान्त्यद्वयमन्त्च्यम्
14. एकन्यूनेन पूर्वेण
15. गुणितसमुच्चयः
16. गुणकसमुच्चयः

वैदिक गणित के 13 उपसूत्र || 13 UPSUTRA OF VEDIC MATH IN HINDI

  1. आनुरूप्येण
  2. शिष्यते शेषसंज्ञः
  3. आधमाधेनान्त्यमन्त्येन
  4. केवलैः सप्तकं गुण्यात्
  5. वेष्टनम्
  6. यावदूनं तावदूनं
  7. यावदूनं तावदूनीकृत्य वर्गं च योजयेत्
  8. अन्त्ययोर्द्दशकेऽपि
  9. अन्त्ययोरेव
  10. समुच्चयगुणितः
  11. लोपनस्थापनाभ्यां
  12. विलोकनं
  13. गुणितसमुच्चयः समुच्चयगुणितः

 

वैदिक गणित को कैसे सीखें (How to learn Vedic maths)


वैदिक गणित (Vedic Maths in hindi) को कोई भी सीख सकता है। और अपनी गणितीय गणनाएं को सुधार सकता है।
वैदिक गणित ( वैदिक मैथ इन हिंदी ) को सीखने के लिए 16 सूत्र और 13 उपसूत्र को सबसे पहले सीखना होता है।सबसे पहले एक सूत्र को सीखें और उसका प्रयोग करें तथा अभ्यास करें और उसके ऊपर कम से कम पांच उदाहरण को हल (solve ) करें

इसी तरीके से सारे 16 सूत्र का अभ्यास करें। और उसके बाद 13 उपसूत्र का अभ्यास करें ।हर सूत्र का उपयोग जोड़ घटाव, गुणा,भाग ,ज्यामिति क्षेत्रमिति ,अंकगणित ,बीजगणित त्रिकोणमिति में करें।

यदि आप वैदिक गणित को अच्छे से सीखना चाहते हैं। तो हम आपके काफी मदद कर सकते हैं। क्योंकि हम वैदिक गणित (Vedic Maths in hindi ) को सिखाते भी हैं । जिसे आप बिल्कुल मुफ्त में सीख सकते हैं वैदिक गणित (Vedic Maths in hindi) के लिए हम बहुत सारी कार्यशाला का आयोजन करते हैं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के अंतर्गत । जिस कार्यशाला में आप भाग लेकर वैदिक गणित ( वैदिक मैथ इन हिंदी ) के ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।
अगर आप दूर हैं और कार्यशाला में भाग नहीं ले सकते तो आप हमारे यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) तथा फेसबुक पेज से भी अपना ज्ञान वर्धन कर सकते हैं।

Multiplication By Ekadhikena Purvena | एकाधिकेन पूर्वेण से गुणा Part -1

 

Multiplication By Ekadhikena Purvena | एकाधिकेन पूर्वेण से गुणा Part-2

 

Multiplication By Ekadhikena Purvena | एकाधिकेन पूर्वेण से गुणा Part-3

आप अगर चाहें तो वैदिक गणित पीडीएफ डाउनलोड ( vedic maths in hindi pdf freedownload ) कर सकते हैं जहां से आप सीख सकते हैं अगर आप बच्चे हैं तो डायरेक्ट किताब से सीखना मुश्किल हो सकता है अतः किसी शिक्षक का सहयोग चाहिए

जिसका कुछ वीडियो लिंक नीचे दिया जा रहा है। जहां से आप वैदिक गणित की सीखने की शुरुआत कर सकते हैं ।और अगर आपको और ज्यादा सीखना है तो आप www.manasganit.com website par जाकर तथा यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज से अधिक ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
हमारा विश्वास है कि हमने आपके सारी उत्सुकता और जिज्ञासाओं का संपूर्ण हल दिया होगा।

1 thought on “वैदिक मैथ इन हिंदी || Vedic maths in hindi”

Leave a Comment

error: Content is protected !!